Latest videos



Recently Live Streamed videos


छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से महज 25 किलोमीटर दूर स्थि है चंद्रखुरी। चंद्रखुरी दो कारणों से जाना जाता है, पहला ये कि यहां माता कौशल्या का सबसे प्राचीन मंदिर है, जो सोमवंशी राजाओं ने नौंवी शताब्दी में बनाया था। दूसरा कारण कि यहां भगवान राम पिछले 20 वर्षों से ताले में बंद है। एक तरफ देश में अयोध्या में राम मंदिर बनाने को लेकर आंदोलन हो रहे हैं वहीं दूसरी तरफ अपने ही ननिहाल में भगवान राम ताले में कैद हैं। ये बड़ी विडम्बना है कि एक मंदिर जिसके अस्तिव पर सवाल खड़े हैं उसे बनवाने के लिए पूरे देश में बड़ी राजनीतिक पार्टियों से लेकर धार्मिक संगठन तक सीना ताने खड़े हैं। वहीं एक राम मंदिर ऐसा भी जिसके अस्तिव पर सवाल तो नहीं पर गेट पर ताले जरूर हैं। दर्शानार्थी यहां आते हैं, माता कौशल्या के दर्शन कर लौट जाते हैं। भगवान राम के मंदिर के पट खुलने के इंतजार में स्थानीय लोगों की आंखे पथरा गई हैं। हम आपको बताते चलें कि यह इलाका श्रीराम की मां कौशल्या का मायका है, यानि राम का ननिहाल।
जब हम यहां पहुंचे तो पूरी कहानी समझ में आई। स्थानीय लोगों के अनुसार भगवान राम के इस मंदिर के ताले ना खुलने का कारण सिर्फ कुछ एकड़ जमीन का विवाद है। जिसके कारण 100 साल से भी ज्यादा पुराने इस मंदिर में ताले डाल दिए गए हैं। पूरे छत्तीसगढ़ के लोग चाहकर भी इस मंदिर में भगवान राम के दर्शन नहीं कर सकते।